क्रिकेट फैंस को लगा तगड़ा झटका, Colin munro ने किया संन्यास का ऐलान

Updated : May 10, 2024 12:39
|
PTI

न्यूजीलैंड के विस्फोटक खिलाड़ी कॉलिन मुनरो ने अपकमिंग टी20 वर्ल्डकप के लिये टीम में जगह नहीं मिलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिये एक टेस्ट, 57 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट का 156 . 44 रहा. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने सभी टी20 स्पर्धाओं में कुल मिलाकर 10000 से अधिक रन बनाये हैं.

उन्होंने 428 टी20 मैचों में 10961 रन बनाये हैं जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 141 . 25 का रहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये आखिरी मैच 2020 में भारत के खिलाफ टी20 खेला था.

IPL 2024: 'हम उन्हें खोने का जोखिम नहीं उठा सकते', धोनी के लोवर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने पर बोले फ्लेमिंग

मुनरो ने एक बयान में कहा, 'न्यूजीलैंड के लिये खेलना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से रहा है. मैंने 123 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिस पर मुझे गर्व है. मैने लंबे समय से नहीं खेला है लेकिन मुझे वापसी की उम्मीद बनी हुई थी. अब न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम के ऐलान के बाद मेरे लिये विदा लेने का सही समय है.'

Colin Munro

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video