WPL 2024: मुंबई ने यूपी को 42 रनों से हराया, Nat Sciver-Brunt चमकीं

Updated : Mar 08, 2024 08:48
|
PTI

मुंबई इंडियंस ने वुमेन्स प्रीमियर लीग में खेले गए एकतरफा मुकाबले में यूपी वारियर्स को 42 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शुरूआती झटकों के बाद वापसी करते हुए छह विकेट पर 160 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन ही बना सकी और मुकाबले को 42 रनों से हार गई. ये इस टूर्नामेंट उसकी लगातार दूसरी हार है. Nat Sciver-Brunt को उनके हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 45 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी झटके थे.

मुंबई की टीम के छह मैच में चौथी जीत से आठ अंक हो गये हैं जिससे वो अंकों के लिहाज से शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स (आठ अंक) के बराबर पहुंच गयी है.

वहीं अगर मैच की बात करें तो यूपी वारियर्स का स्कोर 10 ओवर में चार विकेट पर 42 रन था और जीत के लिए उसे 60 गेंद में 119 रन बनाने थे जो उसकी बल्लेबाजी को देखते हुए असंभव ही लग रहा था. उनकी बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि दीप्ति को छोड़कर उसकी सिर्फ दो अन्य खिलाड़ी ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सकी जिसमें ग्रेस हैरिस ने 15 और श्वेता सेहरावत ने 17 रन बनाये।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों में साइका इशाक सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। नैट साइवर ब्रंट ने दो विकेट चटकाये. इससे पहले मुंबई इंडियंस की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन नैट साइवर ब्रंट (31 गेंद में 45 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (30 गेंद में 33 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 46 गेंद में 59 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला.

इसके बाद अमेलिया केर ने 23 गेंद में नाबाद 39 रन और संजीवन सजना ने 14 गेंद में नाबाद 22 रन का बनाकर स्कोर बढ़ाने में मदद की. इन दोनों ने अंत में 4.2 ओवर में 43 रन जोडे. मुंबई ने अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के विकेट चौथे ओवर तक गंवा दिये थे.

इन दोनों को श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर चामरी अटापट्टू ने आउट किया जिनके खिलाफ दोनों बड़े शॉट लगाने का प्रयास में पवेलियन पहुंची. साइवर ब्रंट ने अपनी आक्रामक पारी के दौरान आठ बार गेंद सीमारेखो के पार करायी जबकि हरमनप्रीत ने संयम से खेलते हुए ‘एंकर’ की भूमिका निभाना मुनासिब समझा.

यह भागीदारी यूपी वारियर्स के लिए खतरनाक होती दिख रही थी, तभी बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने तेज फुल लेंथ गेंद पर साइवर ब्रंट को बोल्ड कर उनका विकेट झटक लिया. यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने गेंदबाजी में अच्छा बदलाव करते हुए 15वें ओवर में साइमा ठाकोर को लगाया जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर हरमनप्रीत की पारी का समापन किया जिसमें तीन चौके और एक छक्का जड़ा था.

IPL 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं दिनेश कार्तिक, इंटरनेशनल क्रिकेट पर भी फैसला जल्द

अमनजोत कौर फिर दीप्ति शर्मा की गेंद का शिकार हुईं. लेकिन केर ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए मुंबई इंडियंस को 150 रन के पार कराया। हीली ने 17वें ओवर में और सोफी एक्लेस्टोन ने एक ओवर बाद उनका कैच छोड़ा था. केर और सजना ने 10 चौके लगाकर मुंबई को 160 रन तक पहुंचाया.

Nat Sciver-Brunt

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video