फिटनेस टेस्ट पास कर Kuldeep हुए वेस्टइंडीज के लिए रवाना, कैरेबियाई टीम के खिलाफ दमदार चाइनामैन का रिकॉर्ड

Updated : Jul 28, 2022 10:25
|
Editorji News Desk

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो गए हैं. टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. कुलदीप को कैरेबियाई टीम के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है.

Dhawan की युवा ब्रिगेड ने दूसरा वनडे जीत बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास मामले में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

बता दें कि कुलदीप ने फरवरी 2022 से कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू टी-20 सीरीज के लिए चाइनामैन को चुना गया था, लेकिन वह चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. 

कुलदीप का रिकॉर्ड टी-20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद शानदार रहा है. भारतीय स्पिन गेंदबाज ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले कुल 4 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए है. इसके साथ ही उनका इकॉनमी भी 7 का रहा है. टी-20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से होना है.

ind vs wiTeam IndiaKuldeep Yadav

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video