सर्जरी कराने के कुछ दिनों बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल ने यूनाइटेड किंगडम से अपने फैंस के लिए एक तस्वीर शेयर की है. शेयर की गई तस्वीर में राहुल को सड़क पर बैसाखी के सहारे चलते हुए देखा जा सकता है.
वहीं एक अन्य फोटो में उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भी उनके साथ नजर आ रही हैं. मालूम हो कि केएल राहुल के जांघ की सर्जरी 9 मई को हुई थी जिसके बाद से फिलहाल वो रिकवरी में लगे हुए हैं.
IPL 2023: SKY की पारी के मुरीद हुए कप्तान रोहित शर्मा, कही ये बात...
हालांकि, केएल राहुल कब मैदान पर वापसी कर पाएंगे इसको लेकर अबतक किसी तरह का अपडेट सामने नहीं आया है. आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2023 के एक मैच में चोटिल होने के बाद राहुल आईपीएल के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं.