टीम में होने पर भी क्यों Pant से छीनकर सौंपी गई पुजारा को उपकप्तानी? कप्तान Rahul ने किया वजह का खुलासा

Updated : Dec 14, 2022 15:03
|
Editorji News Desk

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से ठीक पहले ऋषभ पंत की जगह पर चेतेश्वर पुजारा को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया.बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट का फैसला सोशल मीडिया पर फैन्स को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना भी की.

'आप हमेशा रहेंगे मेरे लिए सबसे महान खिलाड़ी', Kohli ने इंस्टाग्राम पर लिखा Ronaldo के लिए इमोशनल पोस्ट

हालांकि, रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करने जा रहे केएल राहुल ने बताया है कि किस वजह से पंत की जगह पर पुजारा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई.

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से खिलाड़ियों की जिम्मेदारी नहीं बदलती है और उनको नहीं पता है कि वाइस कैप्टन चुने जाने के लिए क्या क्या क्राइटेरिया है.उन्होंने कहा, 'कम से कम मुझे नहीं पता है कि क्राइटेरिया है, जिसको भी चुना जाता है वह अपनी पीठ पर खुद को शाबाशी देता है.यहां तक कि जब मुझे वाइस कैप्टन चुना गया था, तो आप खुश होते हैं, आपके ऊपर टीम के जिम्मेदारी आती है. उससे ज्यादा कुछ नहीं बदलता है, हर किसी को अपना रोल और जिम्मेदारी पता है और सब जानते हैं कि उनके योगदान की टीम कितनी सराहना करती है.'

राहुल ने आगे कहा, 'ऋषभ पंत और पुजारा दोनों ही हमारे लिए शानदार प्लेयर हैं और उन्होंने कई दफा अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है. इसको लेकर कोई इतना ज्यादा सोचता नहीं है.वह जिम्मेदारी लेने की कोशिश करता है. हम एक टीम के तौर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं.' टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से खेला जाना है.

Rishabh PantKL Rahulcheteshwar pujaraIND vs BAN

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video