'14 मैचों में फिफ्टी नहीं लगाएंगे तो सवाल तो उठेंगे', Rohit-Kohli की खराब फॉर्म पर जमकर बरसे Kapil Dev

Updated : Jun 30, 2022 16:22
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की हालिया फॉर्म पर कपिल देव ने सवाल खड़े किए हैं. पूर्व कैप्टन का कहना है कि अगर हिटमैन 14 मैचों में एक फिफ्टी तक नहीं लगाएंगे तो यकीनन सवाल तो पूछे ही जाएंगे. अनकट शो पर बातचीत करते हुए कपिल देव ने कहा कि रोहित बढ़िया खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है, पर अगर 14 मैचों में कोई बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगाएगा तो चाहे वह कोहली हों, सचिन हों या गावस्कर सवाल सभी पर उठेंगे. 

इंग्लैंड खेमे से आई टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, Kohli को परेशान करने वाला इंग्लिश बॉलर मिस करेगा सीरीज

कपिल ने कहा कि इसका जवाब रोहित ही दे सकते हैं. क्या बहुत ज्यादा क्रिकेट हो रही है या उनको खेल में मजा आना बंद हो गया है. रोहित-कोहली जैसे बल्लेबाजों को खेल को एन्जॉय करना चाहिए. वह कैसा फील करते हैं यह काफी महत्वपूर्ण है. भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि रोहित-कोहली को रन बनाने होंगे, क्योंकि आप अपनी प्रतिष्ठा पर लंबा नहीं खेल सकते हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि मौके एक समय तक ही मिलते हैं और आपको 14 मैचों के बाद कितने मौके चाहिए? कपिल के अनुसार कोहली-रोहित को अपनी सोच में बदलाव करने की जरूरत है और अगर प्रदर्शन में गिरावट आएगी तो आप लोगों को बात करने से नहीं रोक सकते हैं. कपिल देव ने रोहित-विराट को साउथ अफ्रीका सीरीज में आराम दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए.

Virat KohliRohit SharmaKapil DevTeam IndiaInd vs Eng

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video