Suryakumar Yadav की पारी पर कीवी कप्तान विलियमसन ने की दिल खोलकर तारीफ, जानिए क्या कुछ कहा

Updated : Nov 22, 2022 20:03
|
Editorji News Desk

Suryakumar Yadav IND vs NZ T20 : जोरदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में सूर्यकुमार ने टी-20 करियर का दूसरा शतक जड़कर कीवी टीम के छक्के छुड़ा दिए. उनकी यह पारी इतनी शानदार थी कि कीवी कप्तान केन विलियसमन भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सके.

करिश्माई पारी के दम पर Suryakumar Yadav ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए एक से बढ़कर एक कीर्तिमान

उन्होंने कहा, 'मैं सूर्यकुमार के बारे में कहूंगा. उनकी पारी शानदार थी और वह दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी हैं. मैंने अब तक जितनी भी पारियां देखी हैं, यह उसमें से बेस्ट थी. आज सूर्या के जो शॉट थे, उनमें से कुछ मैंने पहले कभी नहीं देखे.'

सूर्यकुमार की इस पारी में 11 चौके और सात छक्के शामिल रहे. उन्होंने मैच के बाद कहा कि टी-20 में शतक निश्चित रूप से स्पेशल होता है लेकिन आखिरी ओवर तक बैटिंग करना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने कहा, 'मैं जिस तरह से बैटिंग कर रहा हूं, उसका लुत्फ उठा रहा हूं. मैं नेट्स, प्रैक्टिस सेशन पर भी यही सब करता हूं और मिडिल ऑर्डर में वही प्रदर्शन दोहरा रहा हूं. मैं इससे बहुत खुश हूं.’

nz vs indSuryakumar YadavKane Williamsonindia vs new zealandind vs nz

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video