India vs SA : सीरीज की पहली जीत के बावजूद कप्तान Rishabh Pant टीम से हैं नाखुश, मैच के बाद बताई बड़ी वजह

Updated : Jun 15, 2022 11:45
|
Editorji News Desk

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की पहली जीत दर्ज करने के बावजूद भी कप्तान ऋषभ पंत को कुछ खास खुशी नहीं मिली है. मैच के बाद के प्रेजेंटेशन में पंत ने बताया कि वह इस जीत से पूरी तरह खुश नहीं हैं क्योंकि अपनी पारी के दौरान टीम इंडिया ने बहुत अधिक विकेट खो दिए थे. हालांकि गेंदबाजों को बढ़िया प्रदर्शन करते हुए देखकर उन्हें अच्छा लगा.

IND vs SA: Harshal-Chahal ने बरपाया कहर, तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से रौंदा

24 वर्षीय पंत ने कहा, 'जब आपको अच्छी शुरुआत मिलती है, तो नए बल्लेबाज के लिए आकर सीधे बड़ी पारी खेलना मुश्किल होता है. हमने कई विकेट गंवाए. हम अगले मैच में सुधार करना चाहेंगे. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मैच को बड़े अंतर से जीतें.'

साथ ही गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेशर में भारत के स्पिनर बड़ी भूमिका निभाते हैं और जब वे अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो इस तरह के मैच होते हैं.

बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के तीसरे मैच में मेहमान टीम को 48 रनों से हराया था.

Rishabh PantT20 SERIESIndian Cricket teamIndia v South AfricaInd v SA

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video