आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन के दमपर लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह की किस्मत चमक गई है. एशियाई खेलों में टीम में चयन के कुछ दिनों बाद रिंकू सिंह को आयरलैंड के खिलाफ आगामी भारत दौरे के लिए भी टीम में चुन लिया गया है.
रिंकू ने टीम की घोषणा के बाद द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'ये एक अद्भुत एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए आसान नहीं है. मैं बिल्कुल शून्य से इस स्तर तक पहुंचा हूं. मैं एक भावुक व्यक्ति हूं और जब भी मैं अपने माता-पिता से बात करता हूं तो हम रोने लगते हैं.'
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले की ही तरह घातक गेंदबाजी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और वो ही टीम के कप्तान भी हैं.