IND vs AUS: पहले टी-20 मैच में कहीं बारिश न बन जाए विलेन, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Updated : Sep 22, 2022 11:41
|
Editorji News Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी-20 सीरीज की शुरुआत होनी है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के लिए दोनों टीमें मोहाली पहुंच चुकी हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. हालांकि इस मैच में बारिश विलेन बन सकती है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है. उनके मुताबिक, दिन में बादल जरूर दिखेंगे, लेकिन शाम तक मौसम एकदम साफ हो जाएगा. मौसम ठंडा होने की वजह से यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है.

इस मामले में Sourav Ganguly पर बरसे Gautam Gambhir, बोले- पहले खुद पर लगाम लगाएं दादा

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें टीम इंडिया का पलड़ा कंगारू टीम पर भारी रहा है. दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक दूसरे से 23 बार भिड़ चुकी हैं. इसमें से 13 बार बाजी टीम इंडिया ने मारी है, जबकि 9 में जीत ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. 

Team IndiaInd vs AusWeather Forecast Todayweather forecastMohaliWeather Report

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video