IND vs WI: कोरोना ने किया वनडे सीरीज का मजा किरकिरा, गुजरात सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Updated : Feb 02, 2022 11:24
|
Editorji News Desk

भारतीय फैन्स के लिए अहमदाबाद से मायूस करने वाली खबर आई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए गुजरात सरकार ने दर्शकों को मैदान पर जाने की परमिशन नहीं दी है. यानी सीरीज के तीनों ही मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे.

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट का हुआ ऐलान, जानिए किन बड़े नामों पर लगेगी बोली

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक यह फैसला देश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लिया गया है. वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से होनी है और दूसरा मैच 9 तो आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है. सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

हालांकि, दोनों देशों के बीच 16 फरवरी से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए बंगाल सरकार ने 75 प्रतिशत दर्शकों को मैदान पर बैठकर टीम को चीयर करने की परमिशन दे दी है.

AhmedabadTeam IndiaIndia vs WestIndiescovid

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video