IND vs BAN: खाना नहीं मिलने पर आगबबूला हुए Deepak Chahar, सामान खो देने के लिए एयरलाइंस पर निकाला गुस्सा

Updated : Dec 05, 2022 14:52
|
Editorji News Desk

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज हारने के बाद दीपक चाहर बाकी खिलाड़ियों के साथ क्राइस्टचर्च से कुआलालंपुर होते हुए ढाका पहुंचे. लेकिन तेज गेंदबाज चाहर मलेशियाई एयरलाइंस ने नाराज दिखाई दिए. उन्होंने एयरलाइंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने चाहर का सामान खो दिया और उन्हें ‘बिजनेस क्लास’ में यात्रा करने के बावजूद भोजन भी मुहैया नहीं करवाया.

चाहर ने शनिवार की सुबह प्रैक्टिस सेशन से पहले ट्वीट किया,‘‘मलेशियाई एयरलाइंस से यात्रा करना बहुत बुरा अनुभव रहा. पहले उन्होंने हमारी उड़ान बदल दी और इसकी जानकारी तक हमें नहीं दी और फिर बिजनेस क्लास में भोजन भी मुहैया नहीं कराया. अब हम पिछले 24 घंटे से अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं जबकि कल हमें मैच खेलना है.’’

IND vs BAN: चोटिल Mohammed Shami हुए वनडे सीरीज से बाहर, उमरान मलिक की हुई टीम में एंट्री

मलेशिया एयरलाइंस के मुताबिक उन्होंने चाहर को शिकायत दर्ज करने के लिए एक लिंक भी भेजा लेकिन क्रिकेटर का कहना है कि यह लिंक खुल नहीं रहा है.

बता दें कि चाहर बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा हैं.

ScheduleIND vs BANODI seriesAirlines CompanyDeepak Chahar

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video