IND vs AUS:'उसे पता है कि उसे वनडे में अच्छा प्रदर्शन करना होगा', इस स्टार बल्लेबाज के लिए बोले Rohit

Updated : Mar 22, 2023 11:41
|
PTI

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि वनडे क्रिकेट में लय हासिल करने के लिये जूझ रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पता है कि उसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा और टीम प्रबंधन उसे लगातार मौके देगा.

सूर्यकुमार आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोनों वनडे में खाता भी नहीं खोल सके. पिछली 16 वनडे पारियों में वह अर्धशतक भी नहीं बना सके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 34 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है.

रोहित ने दूसरे वनडे में दस विकेट से मिली हार के बाद कहा,‘‘हमें श्रेयस अय्यर की वापसी के बारे में पता नहीं है. उसकी जगह खाली है तो हम सूर्य को ही उतारेंगे. उसने टी20 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं कई बार कह चुका हूं कि जिसमें क्षमता है, उसे मौके मिलेंगे.’’

उन्होंने कहा ,‘‘उसे पता है कि उसे वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. मैं कह चुका कि क्षमतावान खिलाड़ियों को यह कभी नहीं लगना चाहिये कि उन्हें भरपूर मौके नहीं दिये गए.’’

IND vs AUS: सूर्यकमार यादव के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार किसी भारतीय बल्लेबाज ने किया ऐसा

 

Rohit SharmaTeam IndiaODI seriesIndia vs AustraliaInd vs AusSuryakumar Yadav

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video