T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 4 जून से 30 जून तक होने की संभावना है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ICC के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस हफ्ते अमेरिका के पांच शॉर्टलिस्टेड स्थानों का दौरा किया. मालूम हो कि ये स्थान पहली बार किसी वैश्विक स्तर के क्रिकेट आयोजन की मेजबानी कर रहा है.
IND vs WI : दूसरे वनडे में भी Surya पहनेंगे Samson की जर्सी, जानें वजह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने में आईसीसी, क्रिकेट वेस्टइंडीज और यूएसए क्रिकेट के साथ मिलकर आयोजन स्थलों के संबंध में अंतिम निर्णय लेगा. बता दें कि 27 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें 15 टीमों का स्थान पक्का हो चुका है जबकि पांच जगह खाली हैं.