टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah का छलका दर्द, ट्वीट कर बताई मन की बात

Updated : Oct 06, 2022 15:30
|
Editorji News Desk

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के चलते टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. बुमराह इस मेगा इवेंट में नहीं खेल पाने से बेहद दुखी हैं. हालांकि वह इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते रहेंगे. बुमराह का न होना टीम को निश्चित तौर पर खलेगा, क्योंकि डेथ ओवर्स की बॉलिंग टीम के लिए सबसे बड़ी टेंशन है.

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बुमराह ने ट्वीट करते हुए लोगों का आभार जताया है. उन्होंने कहा, 'मैं बेहद निराश हूं कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा, लेकिन अपने शुभचिंतकों से मिली शुभकामनाओं, सहयोग और समर्थन के लिए आभारी हूं.'

अचानक टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर, चौंकाने वाली वजह आई सामने

बता दें कि बीसीसीआई ने सोमवार को कंफर्म कर दिया कि बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे. बुमराह को पीठ में दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था. बुमराह पहले भी पीठ दर्द से परेशान रहे हैं. उन्हें 2019 में इसी वजह से तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था लेकिन इस बार उन्हें चार से छह महीने तक बाहर रहना पड़ सकता है.

T20 World Cup 2022Jasprit BumrahTeam IndiaT20 World cup

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video