एंकल में लगी चोट के कारण Deepak होंगे सीरीज से बाहर, वर्ल्ड कप के लिए Shami ही लेंगे Bumrah की जगह: सूत्र

Updated : Oct 10, 2022 10:14
|
Editorji News Desk

भारतीय वनडे टीम के लिए एक बुरी खबर आई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के लिए हुए प्रैक्टिस सेशन के दौरान टखना मुड़ने के कारण सीनियर तेज गेंदबाज दीपक चाहर शायद बचे हुए दो मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

चाहर पहले ODI मैच की प्लेइंग XI का भी हिस्सा नहीं थे.

BCCI के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘दीपक का टखना मुड़ गया है लेकिन यह इतना गंभीर नहीं है. हालांकि कुछ दिन का आराम की सलाह दी जा सकती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये यह टीम प्रबंधन का फैसला होगा कि वे दीपक को खिलाने का जोखिम लेना चाहेंगे या नहीं क्योंकि वह टी20 विश्व कप के लिये स्टैंड बाई सूची में शामिल है। लेकिन अगर वहां जरूरत होगी तो यह प्राथमिकता होगी। ’’

अभी जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 विश्व कप टीम में मोहम्मद शमी को लिया जायेगा और उनके अगले तीन से चार दिनों में आस्ट्रेलिया रवाना होने की उम्मीद है.

'Bumrah की कमी में मिल सकता है नया चैंपियन', पूर्व हेड कोच Ravi Shastri ने वर्ल्ड कप से पहले बोली बड़ी बात

सूत्र ने कहा, ‘‘मोहम्मद शमी अगर फिट होते हैं तो वह पहली प्राथमिकता होगी. वह अगले हफ्ते टीम से जुड़ेंगे.’’

मुकेश चौधरी और चेतन सकारिया बतौर नेट गेंदबाज टी20 टीम से जुड़ गये हैं. पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की खोज रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और सौराष्ट्र के चेतन सकारिया बतौर नेट गेंदबाज टी20 विश्व कप टीम से जुड़ चुके हैं.

 

T20 World Cup 2022Mohammad ShamiInd v SADeepak ChaharJaspreet bumrahODI Cricket

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video