एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की किस्मत चमका सकता है यह गेंदबाज, पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी

Updated : Jul 30, 2022 09:52
|
Editorji News Desk

टी-20 में अपनी छाप छोड़ चुके अर्शदीप सिंह को वनडे क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है. माना जा रहा था कि अर्शदीप को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से ही मौका मिल सकता है, लेकिन पंजाब के युवा बॉलर का इंतजार अबतक खत्म नहीं हो सका है.

IND vs WI: Axar Patel की तारीफ में Rohit Sharma का गुजराती ट्वीट हुआ वायरल, बापू ने कुछ यूं दिया जवाब

हालांकि, वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम तीसरे और आखिरी मुकाबले में अर्शदीप को मौका दे सकती है. इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अर्शदीप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. 

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मेरे शब्दों को याद रखिएगा. अर्शदीप तीसरा वनडे ना सिर्फ खेलेंगे, बल्कि दमदार प्रदर्शन भी करेंगे. पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा कि अर्शदीप के पास आर्ट है और वह गेंदबाजी करते हुए अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं. वह बढ़िया गेंदबाजी करना जानते हैं और उनके पास विकेट चटकाना का हुनर है.

वह भारत के लिए एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. कनेरिया ने कहा कि एशिया कप यूएई में होना है और वहां की कंडिशंस में लेफ्ट-आर्म पेसर होने के चलते अर्शदीप सफल हो सकते हैं.

अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 18 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए थे. 

Team IndiaT20 World Cup 2022ind vs wiarshdeep singhAsia Cup 2022

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video