धोनी की कप्तानी में चैन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब जीतकर चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था. ये वो वक्त था जब मिस्टर आईपीएल यानि सुरेश रैना भी सीएसके टीम का हिस्सा हुआ करते थे. लेकिन, धोनी ने पहले क्वालीफाइर और फाइनल मुकाबले में रैना को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था.
ऋषभ पंत की तेजी से रिकवरी दे रही BCCI को उम्मीदें, एशिया कप में वापसी करेंगे बुमराह-अय्यर!
सुरेश रैना ने इसी बात का खुलासा करते हुए जियो सिनेमा के साथ बातचीत के दौरान बताया कि धोनी ने टीम में रॉबिन उथप्पा को खिलाने के लिए मुझसे इजाजत ली थी और फिर उन्होंने ही धोनी से कहा था कि उथप्पा को प्लेइंग 11 में मौका दो. बता दें कि उथप्पा ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में 63 रनों की पारी खेली थी वहीं फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से 15 गेंदों पर 31 रन निकले.