'कप्तानी की वजह से बल्लेबाजी पर नहीं दे पा रहे हैं ध्यान', पूर्व कप्तान Gavaskar ने Pant पर साधा निशाना

Updated : Jun 25, 2022 09:55
|
Editorji News Desk

भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत को लगातार दो मैच हारने के बाद विशाखापत्तनम में मिली सीरीज की पहली जीत से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि के एल राहुल के चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो जाने के बाद कप्तान बना यह युवा बल्लेबाज लगातार तीसरे मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया. इस पर टीम इंडिया के कप्तान रह चुके पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऋषभ को आत्म विश्लेषण करने का सुझाव दिया है.

IND vs SA: Harshal-Chahal ने बरपाया कहर, तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से रौंदा

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, "उसे खुद का विश्लेषण करने की जरूरत है. कप्तानी के साथ अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने खेल के बारे में नहीं सोच पाते. आप दूसरों के खेल के बारे में सोच रहे होते हैं. तो, आप भूल जाते हैं कि आपकी अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी समस्या है या, बल्लेबाजी का नजरिया गलत है. उन्हें यह बैठ कर सोचना होगा."

बता दें कि 2017 में डेब्यू करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब तक हुए सीरीज के तीन T20I मैचों में 13.33 की औसत से सिर्फ 40 रन बनाए हैं.

Sunil GavaskarRishabh PantT20 SERIESIndia v South AfricaInd v SA

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video