कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में टीम इंडिया की कमान

Updated : Jul 14, 2022 07:52
|
Editorji News Desk

बीसीसीआई ने कॉमनवेल्थ खेलो के लिए महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान के तौर पर चुना गया है जबकि स्मृति मंधाना को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. यह पहली बार है जब महिला T-20 क्रिकेट को कॉमनवेल्थ कैलेंडर में शामिल किया गया है. 

IPL में नहीं चाहिए होता आराम, तो सिर्फ टीम इंडिया के मैचों के लिए रेस्ट क्यों? Gavaskar ने लगाई फटकार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए विकेटकीपर तानिया भाटिया की टीम में एंट्री हुई है. दूसरी ओर, धाकड़ बल्लेबाज ऋचा घोष को स्टैंडबाय पर रखा गया है. चोट के बाद स्नेह राणा की नेशनल टीम में वापसी कराई गई है. वहीं यास्तिका भाटिया विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगी. वहीं अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव की जगह अभी पक्की नहीं हैं और वह सीमर सिमरन दिल बहादुर के साथ स्टैंडबाय लिस्ट में हैं.

भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में है. 

बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका को T-20 सीरीज में 2-1 से मात दी है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम 

हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रॉड्रिक्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा

BCCIHarmanpreet KaurSmriti MandhanaCommonwealth games

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video