ICC ODI World Cup 2023 Afghanistan Full schedule: अफगानिस्तान की टीम भले ही वर्ल्डकप 2023 को जीतने की प्रबल दावेदार ना हो लेकिन, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों से पहले सुपर10 के लिए क्वालीफाई करना उनके आत्मविश्वास मे जरूर इजाफा करेगी. राशिद खान से लेकर नवीन उल हक तक तमाम अफगानी खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं ऐसे में भारत की कंडीशन में खेलने का उन्हें फायदा हो सकता है.
आइए नजर डालते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूरे शेड्यूल पर-
7 अक्टूबर को अफगानिस्तान अपना पहला मैच धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी.
11 और 14 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: दो मैचों के लिए अफगानिस्तान टीम दिल्ली रवाना होगी.
18 और 23 अक्टूबर को क्रमश: चेन्नई में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम से अफगानिस्तान की टक्कर होगी.
30 अक्टूबर को पुणे में क्वालीफायर 2 से अफगानिस्तान भिड़ेगी
3 नवंबर को लखनऊ में क्वालीफायर 1 से अफगानिस्तान टीम का अगला मैच होगा
7 और 10 नवंबर को मुंबई और अहमदाबाद में अफगानिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतिम मैच खेलेगी.
वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की हुई घोषणा, इस दिन होगा IND vs PAK मैच
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम का पूरा शेड्यूल-
अफगानिस्तान vs बांग्लादेश, 7 अक्टूबर - धर्मशाला (सुबह 10:30 बजे IST)
अफगानिस्तान vs भारत, 11 अक्टूबर - दिल्ली (दोपहर 2 बजे IST)
अफगानिस्तान vs इंग्लैंड, 14 अक्टूबर - दिल्ली (सुबह 10:30 बजे IST)
अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड, 18 अक्टूबर - चेन्नई (दोपहर 2 बजे IST)
अफगानिस्तान vs पाकिस्तान, 23 अक्टूबर - चेन्नई (दोपहर 2 बजे IST)
अफगानिस्तान vs क्वालीफायर 2, 30 अक्टूबर - पुणे (दोपहर 2 बजे IST)
अफगानिस्तान vs क्वालीफायर 1, 3 नवंबर - लखनऊ (दोपहर 2 बजे IST)
अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, 7 नवंबर - मुंबई (दोपहर 2 बजे IST)
अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका, 10 नवंबर - अहमदाबाद (दोपहर 2 बजे IST)