Today's Horoscope: 23 फरवरी का राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं. आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं, जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल.
मेष राशि वाले लोग खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. घरेलू चीजों को शांत मन से निपटाएं. सूर्य को जल देते रहें. तुला राशि वालों की स्थिति अच्छी कही जाएगी. उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा. व्यापार भी अच्छा रहेगा. हरी वस्तु अपने पास रखें. धनु राशि वाले लोग आज कोई भी रिस्क ना लें. परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी. व्यापार अच्छा रहेगा. ऐसे लोग शिवजी को जलाभिषेक करें.