Ujjain Mahakal:विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को स्वंत्रता दिवस पर भगवान महाकाल के आँगन में मनाया गया आजादी का जश्न ,तड़के 3 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का आजादी के पर्व पर विशेष श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिरंगा त्रिपुण्ड सहित वस्त्र के रूप में उन्हें तिरंगा अर्पित किया गया। सबसे पहले अल सुबह मंदिर के कपाट खोले गए। मंत्रोच्चार के साथ जल से भगवान महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।