IRCTC: अकेले यात्रा करनी हो या बच्चों के साथ, भारतीय रेलवे लाया हैदराबाद का टूर पैकेज

Updated : Jul 19, 2023 12:32
|
Editorji News Desk

IRCTC Hyderabad Tour Pacakage: भारतीय रेलवे अक्सर घूमने के लिए नए-नए पैकेज (Package) लॉन्च करता रहता है. अगर इस बार आप हैदराबाद जाने का प्लैन बनाएं तो IRCTC का Splendid Hyderabad with Ramoji ex-Mumbai का पैकेज बुक कर सकते हैं. 

कहां कहां घूम सकेंगे?

4 रातों और 5 दिनों के इस पैकेज में आपको बिड़ला मंदिर, साइंस म्यूज़ियम, NTR गार्डन, लुंबिनी पार्क, सालारजंग म्यूज़ियम, चारमीनार, चौमहल्ला पैलेस, गोलकुंडा किला, कुतुबशाही मकबरे और रामोजी फिल्म सिटी घूमने का मौका मिलेगा. ये ट्रेन हर गुरुवार को मुंबई से रवाना होती है और रविवार को हैदराबाद से वापस आती है. 

कितना है किराया

  • किराये की बात करें तो अगर आप 3AC में अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो 26,900 रुपये चुकाने होंगे और स्लीपर क्लास के लिए 23,000 रुपये.
  • डबल शेयरिंग में 3AC का किराया 16,800 रुपये हैं और स्लीपर क्लास का 12,700 रुपये.
  • ट्रिपल शेयरिंग में 3AC का किराया 13,600 रुपये है और स्लीपर क्लास का 10,400 रुपये.
  • बच्चे के साथ यात्रा करने के लिए आपको अलग से किराया देना होगा.
  • इस पैकेज में आपको ट्रेन, कैब, होटल, मील और इंश्योरेंस मिलेगा. 

यह भी देखें: IRCTC: भारतीय रेलवे लाया गुजरात घुमने का मौका, जानिए नए पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट