Independence Day 2023: यहां खुला भारत का पहला ओपन-एयर म्यूज़ियम, स्वतंत्रता सैनानियों को है समर्पित

Updated : Aug 11, 2023 17:55
|
Editorji News Desk

Independence Day 2023: भारत की स्वतंत्रता के लिए कई स्वतंत्रता सैनानियों (Freedom Fighters) ने सहयोग और त्याग किया. स्वतंत्रता दिवस के दिन उन सभी हीरोज़ को याद करना चाहते हैं या उनके बारे में जानना चाहते हैं तो आप हाल ही में खुले दिल्ली के बहादुरशाह ज़फर मार्ग पर बने भारत के पहले ओपन एयर म्यूज़ियम (Open Air Museum) शहीदी पार्क (Shaheedi Park) जा सकते हैं.  

इस म्यूज़ियम के उद्घाटन के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महापौर डॉ शैली ओबेराय, उपमहापौर आले मोहम्मद व निगमायुक्त ज्ञानेश भारती मौजूद थे. 

दिल्ली नगर निगम ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X से कुछ फोटोज़ शेयर की हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 250 टन के स्क्रैप से बनी मूर्तियों के माध्यम से प्राचीन से आधुनिक काल तक के गौरवशाली इतिहास को खूबसूरती से चित्रित किया गया है.''

इस पार्क में आजादी के आंदोलनों से जुड़े सैनानियों की मूर्तियों को लोहे के कबाड़ से बनाया गया है. जिसके लिए 250 टन के स्क्रैप का इस्तेमाल किया गया है. सवा चार एकड़ में फैला ये पार्क रोज़ाना सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच विज़िटर्स के लिए खुला रहता है.

टिकट की कीमत प्रति बच्चे के लिए ₹50 और एडल्ट के लिए ₹100 है. पार्क में चारों ओर लगभग 56,000 पेड़ हैं और विज़िटर्स के लिए खाने पीने के लिए स्टॉल भी हैं. 

यह भी देखें: Girl visits 50 Countries: बिना स्कूल की छुट्टी किए 10 साल की होने से पहले ही बच्ची ने घूम लिए 50 देश

Independence Day

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट