Holi 2023: रंगों के त्योहार होली को अनोखे तरीके से मनाने के लिए जाएं इन जगहों पर

Updated : Mar 18, 2023 10:58
|
Editorji News Desk

होली बस आने ही वाली है और इस साल घर पर बैठने के बजाय अगर आप अलग तरह से होली मनाना चाहते हैं तो भारत में इन जगहों पर ज़रूर जाएं.

होली मनाने के लिए भारत की सबसे प्रसिद्ध जगह - 

वृंदावन, उत्तर प्रदेश

वृंदावन होली मनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है. यहां की होली को 'फ़ूलों की होली' भी  कहा जाता है. वृंदावन में लोग रंग और गुलाल के साथ साथ फ़ूलों से भी होली खेलते हैं और इस सुंदर दृश्य को देखने के लिए हर साल हजारों टूरिस्ट वृंदावन आते हैं.
 
शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल

शांतिनिकेतन में होली पूर्णिमा वाले दिन मनाई जाती है. होली को यहां 'बसंत उत्सव' के नाम से भी जाना जाता है. इसके साथ ही विश्व भारती विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं और देश भर के टूरिस्ट इसमें शामिल होते हैं.    

पुष्कर, राजस्थान 

राजस्थान के पुष्कर में होली के कई कार्यक्रम होते हैं. ठंडाई पीने से लेकर स्वादिष्ट गुजिया खाने तक की प्रतियोगिताएं होती हैं. अगर आप होली का पूरा मज़ा लेना चाहते हैं तो पुष्कर जाना मिस ना करें.  

मथुरा, उत्तर प्रदेश

कृष्णा जन्मभूमि मथुरा होली के सबसे भव्य उत्सवों के लिए जाना जाता है. सुबह के मंत्रों से लेकर भजनों और रास-लीला से लेकर मटकी फोड़ तक, आप इन सब का अनुभव मथुरा में कर सकते हैं 

हम्पी, कर्नाटक

भले ही दक्षिण भारत में होली एक प्रमुख त्योहार नहीं है, लेकिन हम्पी अपने उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है. इस ऐतिहासिक शहर के ज़्यादातर हिस्सों में होलिका दहन से लेकर लोक नृत्य और रंगों से खेलना बहुत चर्चित है.

Holi 2023MathuraVrindavanShantiniketan

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट