Smartphones: शादी में दरार डालने का काम कर रहा है स्मार्टफोन, रिसर्च में कई भारतीयों ने स्वीकारी ये बात

Updated : Mar 18, 2023 11:12
|
Editorji News Desk

Smartphones Affects Marriages: आज के समय में स्मार्टफोन (smartphone) हमारी लाइफ (life) का एक अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन ये डिवाइस (device) आपके रिश्ते (relation) में परेशानी खड़ी कर सकता है.

यह भी देखें: Report: फोन इस्तेमाल करने के मामले में पुरुषों से पीछे हैं भारतीय महिलाएं, इसका निर्णय भी लेते हैं पुरुष

शादियों में दरार डाल रहा है स्मार्टफोन

साइबरमीडिया रिसर्च के साथ 'स्मार्टफ़ोन और मानव संबंधों पर उसके प्रभाव 2022' पर की गई 'स्विच ऑफ़' नाम की एक स्टडी में पाया गया कि 67% लोगों ने ये बात स्वीकारी कि वे अपने पार्टनर के साथ होते हुए भी फोन का इस्तेमाल करते हैं, 89% ने कहा कि वे अपने पार्टनर से बहुत कम बातचीत करते हैं और 88% ने माना कि स्मार्टफोन का ज़्यादा इस्तेमाल उनकी शादी पर असर डाल रहा है. 

यह भी देखें: Smartphone Addiction: हमारी क्रिएटिविटी को खा रही है बहुत अधिक स्मार्टफोन की लत, स्टडी में आया सामने

इन भारतीय शहरों में की गई स्टडी

ये स्टडी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, अहमदाबाद और पुणे में 1,000 स्मार्टफोन यूज़र्स पर की गई, जिसमें सामने आया कि हर स्मार्टफोन यूज़र के पास औसतन हर दिन 1.5 घंटे का खाली समय होता है पर ज़्यादातर लोग परिवार के साथ समय बिताने के बजाय अपने फोन पर बिताते हैं.

88% यूज़र अपना खाली समय स्मार्टफोन पर बिताते हैं और 89% लोगों ने माना कि उन्हें खाली समय मिलते ही उन्हें फोन का इस्तेमाल करने की इच्छा होती है. 

IndiansSmartphoneStudyMarriage

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट