Solar Eclipse 2024: आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Updated : Apr 08, 2024 06:14
|
Editorji News Desk

Solar Eclipse 2024: साल 2024 में 8 अप्रैल यानि आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण सोमवार की रात में 9 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक है. यानी सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे तक है. 

सूतक काल होगा या नहीं?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आ रहा है. इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है. माना जाता है कि ग्रहण में सूतक काल के दौरान वातावरण में कई नकारात्मक ऊर्जा होती है. इसलिए हिंदू धर्म में इस समय को शुभ नहीं माना जाता है.

कहां-कहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड जैसे देशों में दिखाई दे रहा है. 

क्या-क्या सावधानी बरतें?

मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दिन मरीज़ों और गर्भवती महिलाओं को ज़्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय कुछ भी खाने से बचना चाहिए व ग्रहण ख़त्म होने के बाद स्नान करके ही ताज़ा खाना बनाकर खाना चाहिए.

ग्रहण को नग्न आंखों से देखने से बचना चाहिए.

यह भी देखें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए पूजा करनी है या नहीं
 

solar eclipse

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट