Shardiya Navratri 2023: जानिये इस नवरात्रि किस वाहन पर सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा

Updated : Sep 30, 2023 09:05
|
Editorji News Desk

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का इंतज़ार माता रानी के हर भक्त को बेसब्री से रहता है. इस साल नौ दिनों तक देवी दुर्गा की आरधना के लिए शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं जिसका समापन 23 अक्टूबर को होगा और 24 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी.

नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि देवी दुर्गा नवरात्रि में कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं. हमेशा सिंह की सवारी करने वाली माता रानी नवरात्रि में जब धरती पर आती हैं तो उनकी सवारी बदल जाती है. जो नवरात्रि शुरू होने वाले दिन पर निर्भर करती है. 

इस बार हाथी की सवारी कर धरती पर आएंगी देवी दुर्गा

इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार से हो रही है और जब रविवार के दिन से नवरात्रि शुरू होती है तो माता का वाहन हाथी होता है. हाथी पर सवार होकर माता का धरती पर आना अधिक बारिश का संकेत देता है, वहीं उनके प्रस्थान का वाहन मुर्गा है. बता दें कि माता का आगमन और प्रस्थान दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 

Navratri

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट