Shani Pradosh Vrat 2023: कब है आषाढ़ का आखिरी शनि प्रदोष व्रत? जानिए इसका महत्त्व और शुभ मुहूर्त

Updated : Jul 01, 2023 10:22
|
Editorji News Desk

Shani Pradosh Vrat 2023: हर महीने में दो प्रदोष व्रत होते हैं और आषाढ़ माह का आखिरी शनि प्रदोष व्रत 1 जुलाई को है.   

शनि प्रदोष व्रत का महत्त्व 

शनि प्रदोष व्रत एक खास व्रत होता है और इस दिन शिवजी की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से शनि दोष दूर हो जाता है.  

शनि प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त 

प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानि शाम के समय में की जाती है. पूजा का शुभ मुहूर्त 1 जुलाई को 7 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और रात को 9 बजकर 24 मिनट पर ख़त्म होगा.  

यह भी देखें: Sawan 2023: सावन के महीने में इस तरह करें शिवजी का पूजन, जानिए कब से हो रहा है सावन शुरू

शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि 

पूजा करने के लिए आप सूर्यास्त के पहले स्नान कर साफ़ वस्त्र पहन लें. इसके बाद शाम को शुभ मुहूर्त में शिवजी का गंगाजल, शहद, घी और दही से अभिषेक करें. अभिषेक के बाद शिवजी की पसंदीदा चीज़ें जैसे बेलपत्र, चंदन, भांग, मदार और फूल चढ़ाना ना भूलें और आखिर में आरती करें.  

vrat

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट