Onam 2023: केले की पत्तों पर परोसी जाने वाली Onam Sadhya में होते हैं ये ख़ास व्यंजन

Updated : Aug 23, 2023 09:26
|
Editorji News Desk

Onam 2023: भारत में हर कोने में अनगिनत रंगीन और मस्ती भरे त्योहार मनाए जाते हैं, और इनमें से एक खास त्योहार है ओणम. ओणम केरल राज्य का एक प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार है जिसे, धूमधाम से मनाया जाता है. हमारे देश के किसी भी त्योहार में खाने का विशेष महत्व होता है. 10 दिन तक चलने वाले ओणम त्योहार में केले की पत्तों पर स्वादिष्ट दावत परोसी जाती है.

'साध्या' ओणम में परोसी जाने वाली विशेष दावत होती है, इसलिए इसे 'ओणम साध्या' भी कहा जाता है. केले की पत्तों पर परोसी जाने वाली इस साध्या में 26 प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं.

'साध्या' शब्द का मलयालम में अर्थ होता है 'दावत'. इसमें खाना हाथ से खाया जाता है, यह खास बात है. 

केले की पत्तों पर परोसी जाने वाली ओणम साध्या में विभिन्न व्यंजन होते हैं, जैसे कि:

  • पप्पदम
  • केले के चिप्स
  • शर्करा वरात्ती (गुड़ में लिपटे मीठे केले के चिप्स)
  • अचार (इमली, आम और नींबू)
  • करी (ओलन, खिचड़ी, वेज स्ट्यू, सांबर, रसम, कूटु करी आदि)
  • नारियल और दूध से बनी सब्जियां
  • दही के साथ बनी कोई सब्जी
  • ग्रेवी वाली मिक्स वेज
  • योगर्ट वाला पाइनएपल या करेला
  • इसके साथ ही, उबले हुए चावल और चटपटा छाछ भी होते हैं.

केरल के ओणम साध्या के अंत में, पारंपरिक मिठाई जैसे कि पयसम (खीर), बोली (खास मिठाई) और पान शामिल होता है.

यह भी देखें: Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन के दिन महमानों के लिए खाने में ये डिशेज़ बनाएं, तारीफ करते नहीं रुकेंगे

Onam Sadhya

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट