Lohri 2024: लोहड़ी की अग्नि में क्यों डालते हैं मूंगफली, रेवड़ी, तिल और गुड़, जानिए इस त्योहार का महत्व

Updated : Jan 09, 2024 12:04
|
Editorji News Desk

Lohri 2024: इस साल 14 जनवरी के दिन पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है. लोहड़ी की रात खुली जगह पर आग लगाई जाती है और नाचते हुए लोग गीत गाते हैं और फिर पवित्र अग्नि में मूंगफली, गजक, तिल, रेवड़ी डालकर अग्नि की परिक्रमा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये त्योहार क्यों मनाया जाता है और अग्नि में ये सारी खाने की चीज़ें क्यों डाली जाती है. चलिये जानते हैं.

नई फसल का स्वागत

पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा एक त्योहार है. इस मौके पर पंजाब में नई फसल की पूजा भी होती है. लोहड़ी की अग्नि में रबी की फसल के तौर पर तिल, रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ अर्पित की जाती हैं. 

सूर्य और अग्नि की पूजा

मान्यताओं के अनुसार, इस तरह सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है कि उनकी कृपा से फसल अच्छी होती है और आनी वाली फसल में कोई समस्या ना हो. 

आने वाले समय की शुभ चिन्ह

साथ ही ये त्योहार परिवार में आने वाले नए मेहमान जैसे नई बहू, बच्चा या फिर हर साल होने वाली फसल के स्वागत के लिए मनाया जाता है.

यह भी देखें: Lohri 2024: लोहड़ी के दिन इन कामों को करने से मिल सकता है मनचाहा फल

Lohri

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट