Holashtak 2024: जानें क्यों हिंदू धर्म में होलाष्टक पर नहीं किए जाते हैं मंगल काम?

Updated : Mar 14, 2024 09:18
|
Editorji News Desk

इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. होली से पहले होलाष्टक शुरू होते हैं. ज्योतिष के अनुसार हिंदू धर्म होलाष्टक के दौरान कोई भी मंगल काम नहीं किए जाते हैं. चलिए जानते हैं क्या है होलाष्टक और क्यों माना जाता है इन दिनों को अशुभ.

कब है होलाष्टक शुरू?

होली का त्योहार आने वाला है. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है. इस साल 17 मार्च से होलाष्टक शुरू हैं और 24 मार्च को खत्म होंगे. 

क्यों नहीं माना जाता होलाष्टक को शुभ?

हिंदू धर्म में होलाष्टक से जुड़ी पौराणिक कथा है, जिसमें राजा हिरण्यकश्यप का बेटा प्रहलाद भगवान शिव का परम भक्त होता है. वह हमेशा विष्णु भगवान की भक्ति में लीन रहता है. प्रहलाद की भक्ति को तोड़ने के लिए हिरण्यकश्यप प्रहलाद को मारने के लिए फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि तय करते हैं. इन दिनों में राजा हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को कई यातनाएं दी.

प्रहलाद ने मांगी होलिका से मदद

इस स्थिती में प्रहलाद ने अपनी बुआ से मदद मांगी. ऐसे में होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई. भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद  बच गया, लेकिन होलिका आग में जलकर भस्म हो गई. इस कारण से इन 8 दिनों को शुभ नहीं माना जाता है. 

यह भी देखें: Holika Dahan: जब होलिका राक्षसी थी तो क्यों करते हैं उनकी पूजा, यहां जान लीजिए वजह

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट