Good Friday 2024: शुक्रवार को ही क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें कारण

Updated : Mar 28, 2024 11:03
|
Editorji News Desk

हर साल गुड फ्राइडे मनाया जाता है. इस साल 29 मार्च को गुड फ्राइडे है. गुड फ्राइडे ईसा मसीह की याद में मनाया जाता है. चलिए जानते हैं ईसाई धर्म में क्या है गुड फ्राइडे का महत्व. साथ ही, इस दिन क्या किया जाता है. 

क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?

गुड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए शोक का दिन होता है, क्योंकि इस दिन यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तरह-तरह की यातनाएं देकर उन्हें सूली पर चढ़ा दिया. जिस दिन यह घोर अन्याय हुआ था, उस दिन शुक्रवार था. इस कारण से ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे का खास महत्व है.

क्या हुआ था इस दिन?

बाइबल में बताया गया है कि करीब 6 घंटों तक ईसा मसीह को कीलों से ठोका गया था. इसके बाद उन्हें सूली पर लटकाया गया था. इसके आगे बताया गया कि यह सब होने के आखिरी 3 घंटे में चारों तरफ अंधेरा हो गया था और जैसे ही यीशु मसीह ने अपने प्राण त्याग दिए, तब कब्रे टूटने की आवाजें आने लगीं. माना जाता है कि मरने के करीब 3 दिन बाद रविवार के दिन ईसा मसीह का दोबारा जन्म हुआ. ऐसे में यह दिन ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाने लगा. 

गुड फ्राइडे पर क्या किया जाता है?

गुड फ्राइडे के दिन कुछ लोग फास्ट रखते हैं, जिसे लेंट कहा जाता है. इस दिन  ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं. साथ ही, उनके द्वारा किए गए गलत कामों की माफी भी मांगते हैं. इस दिन कुछ लोग काले कपड़े भी पहनते हैं. 

यह भी दखें: Nowruz 2024: जानें क्या है नवरोज़? क्यों इस दिन मनाया जाता है पारसी न्यू ईयर

 

 

 

Good Friday

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट