Ghee Sankranti 2023: क्या है घी संक्रांति? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Updated : Aug 17, 2023 12:23
|
Editorji News Desk

Ghee Sankranti 2023: घी संक्रांति को सिंह संक्रांति और ओल्गी संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है और यह उत्तराखंड का विशेष पर्व है. यह दिन किसी भी शुभ काम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस दिन नदी में स्नान और दान-पुण्य करना भी बेहद शुभ होता है.

घी संक्रांति के दिन जरूर करें घी का सेवन

घी संक्रांति जैसे कि आपको नाम से ही समझ आ रहा होगा कि इस दिन घी का सेवन करना सबसे खास होता है. ऐसी मान्यता है कि इससे आपका दिमाग और याददाश्त तेज़ होती है.

शुभ मुहूर्त

घी संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और दिन में 1 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा.

पूजा विधि

घी संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और अगर आपके घर के पास नदी नहीं है तो सादे पानी में ही गंगाजल डालकर स्नान करें. इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल में रोली, अक्षत, फूल मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और अपने स्थान पर ही खड़े होकर तीन बार परिक्रमा करें.

यह भी देखें: Hariyali Teej 2023: जानिए इस बार कब रखा जा रहा है हरियाली तीज का व्रत

ghee

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट