Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर कर सकते हैं शादी-मुंडन जैसे शुभ काम, नहीं होती किसी मुहूर्त की जरूरत

Updated : Feb 13, 2024 17:07
|
Editorji News Desk

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन ना सिर्फ देवी सरस्वती की पूजा होती है बल्कि इस दिन बिना मुहूर्त शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, अन्नप्राशन जैसे शुभ कार्य किये जा सकते है.

बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त

ऐसा इसलिए क्योंकि बसंत पंचमी एक ऐसा दिन है जिस दिन अबूझ मुहूर्त होता है. यानि इस दिन किसी भी मुहूर्त या शुभ समय को देखने की जरूरत नहीं होती. आप किसी भी समय विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य कर सकते है. इसीलिए हर साल बसंत पंचमी के दिन  हजारों की संख्या में शादियां होती है. 

क्या होता है अबूझ मुहूर्त?

शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन अबूझ मुहूर्त बनता है, उस दिन शुभ कार्यों के मुहूर्त के लिए पंचांग देखने को जरूरत नहीं होती है. बसंत पंचमी के दिन दोषरहित श्रेष्ठ योग बनते हैं, जिसकी वजह से किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य के लिए पंचांग देखने को जरूरत नहीं होती है. इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, समस्त 16 संस्कार किए जा सकते हैं. मुहूर्त नहीं मिलने से जो शादी नहीं होती, उसे भी इस दिन करवा सकते है. मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव का तिलक उत्सव हुआ था. 

यह भी देखें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन क्यों होती है सरस्वती पूजा? जानिये इस पूजा का शुभ मुहूर्त

basant panchami

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट