Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में हुई थी भगवान श्री राम और हनुमान की मुलाकात, जानें इस दिन की खासियत

Updated : May 26, 2024 06:07
|
Editorji News Desk

हिन्दू धर्म में 'बड़ा मंगल' का खास महत्व है. ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवारों को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल कहते हैं. यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित है. हनुमान भक्तों के लिए बड़ा मंगल का दिन बेहद खास होता है. ज्योतिष के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से लाभ मिलता है. चलिए जानते है कब है साल का पहला बड़ा मंगल.

बड़ा मंगल की कहानी

पौराणिक कथा के अनुसार माना जाता है कि ज्येष्ठ के महीने में ही त्रेतायुग में श्रीराम की मुलाकात हनुमान जी से हुई थी. इसलिए इस महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है.

साल में आएंगे 4 बड़ा मंगल

इस साल 2024 में चार बड़ा मंगल आएंगे. साल का पहला बड़ा मंगल 28 मई को है. दूसरा बड़ा मंगल - 4 जून 2024, तीसरा बड़ा मंगल - 11 जून 2024, चौथा बड़ा मंगल - 18 जून 2024 को है.

बड़ा मंगल के दिन क्या करें

यह दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है. इसलिए बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली के मंदिर जाएं. हनुमान जी को चोला चढ़ाएं. इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से लाभ मिलता है. माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के संकट दूर हो जाते हैं और साधक को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. 

यह भी देखें: Char Dham Yatra 2024 को लेकर बदले नियम, VIP दर्शन और फ़ोन के प्रयोग पर लगा बैन

Hanuman

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट