Ram Mandir Sand Art: अयोध्या के गुप्तर घाट पर बनाया गया राम मंदिर का विशाल सैंड आर्ट, देखने जुट रहे लोग

Updated : Jan 17, 2024 13:45
|
Editorji News Desk

Ram Mandir Sand Art: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इसी बीच अयोध्या में एक विशाल सैंड आर्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

अयोध्या के गुप्तर घाट पर विशाल सैंड आर्ट

ओडिशा से आए सैंड आर्टिस्ट्स ने गुप्तर घाट पर राम मंदिर और भगवान राम का भव्य सैंड आर्ट बनाया है. ये सैंड आर्ट 25 फीट लंबा और साढ़े 7 फीट ऊंचा है. कलाकारों ने इस खूबसूरत सैंड आर्ट को दिन-रात लगातार जुटकर 3-4 दिन में तैयार किया है. सैंड आर्टिस्ट नारायण साहू ने बताया कि राम मंदिर और भगवान राम की मूर्ति बनाने में करीब 25 टन सैंड और करीब 1 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल हुआ है. इस भव्य सैंड आर्ट बनाने के लिए अयोध्या नगर निगम ने जगह मुहैया करवाया. 

गुप्तर घाट पर भगवान राम ने ली थी जल समाधि

सैंड आर्टिस्ट के मुताबिक गुप्तर घाट बेहद खास है. माना जाता है कि यही वो जगह है जहां भगवान राम ने जल समाधि ली थी. बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी

यह भी देखें: Ayodhya Ram Mandir Free Prasad: घर बैठे फ्री में बुक करें राम मंदिर का प्रसाद, जानें तरीका

sand art

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट