PM Modi Smoke Painting: पीएम मोदी के जन्मदिन पर आर्टिस्ट ने लौ के धुएं से बनाई स्मोक पेंटिंग

Updated : Sep 17, 2023 11:03
|
ANI

PM Modi Smoke Painting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन (PM Modi's Birthday) पर कटक के स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल (Smoke Artist Deepak Biswal) ने पीएम मोदी का एक पोर्टेट बनाया. जिसके बैकग्राउंड में कोणार्क (Konark Wheel) के सूर्य मंदिर (Surya Temple) के पहिये को भी दर्शाया गया है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लौ से पेंटिंग कर रहे हैं और ये अद्भुद पेंटिंग बना रहे हैं. बाद में वह फूल, रूई और कुछ टूल्स से पेंटिंग में डीटेलिंग करते भी नज़र आ रहे हैं. 

स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल ने ANI को बताया कि मैंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए उनका एक पोर्टेट बनाया है. इसमें मैंने कोणार्क चक्र का भी चित्रण किया है, जो ओडिशा की शानदार संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करता है. 

आर्ट में कोर्णाक चक्र बनाने के पीछे आर्टिस्ट ने कहा कि G20 समिट (G20 Summit) में डिनर के लिए नेताओं का स्वागत करते समय भी बैकग्राउंड के लिए कोर्णाक चक्र का इस्तेमाल किया गया था. 

बता दें कि भारत के 15वें प्रधानमंत्री पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था, और उन्होंने 26 मई 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. उनका प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल 30 मई 2019 को शुरू हुआ था.

यह भी देखें: G20 Summit: आखिर क्या है ये कोर्णाक च्रक जिसके सामने PM ने किया नेताओं का स्वागत

PM MODI

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी