Miss World 2024: 22 साल की सिनी शेट्टी करेंगी मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रजेंट, जानें उनके बारे में

Updated : Mar 09, 2024 16:58
|
Editorji News Desk

27 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट होस्ट कर रहा है. इस साल इंडिया को कर्नाटक की रहने वाले सिनी शेट्टी रिप्रजेंट करेंगी. इससे पहले साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. इस बार देखना यह होगा कि क्या सिनी शेट्टी भारत का नाम रौशन कर पाएंगी? चलिए जानते हैं कौन हैं सिनी शेट्टी. 

कौन हैं सिनी शेट्टी?

सिनी शेट्टी मुंबई में पैदा हुई हैं, लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं. सिनी केवल 22 साल की हैं. ऑफिशियल मिस वर्ल्ड साइट के अनुसार, सिनी शेट्टी सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय, मुंबई और एस.के.सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, विद्याविहार, मुंबई से ग्रेजुएट हैं. 

 फेमिना मिस इंडिया 2022 रह चुकी हैं सिनी

साल 2022 में हुए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सिनी ने पार्टिसिपेट कर इस खिताब को अपने नाम कर दिखाया था. 

अकाउंटेंट रह चुकी हैं सिनी शेट्टी

मॉडलिंग करने से पहले सिनी अकाउंटेंट रह चुकी हैं. इसके साथ ही, उन्होंने मार्केटिंग प्रोफेशनल के रूप में भी काम किया है. इसके अलावा, मिस इंडिया 2022 विनर प्रजेंट में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं.

ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर हैं सिनी

सिनी एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और उन्होंने प्रोडक्ट एक्जक्यूटिव, एक्टर, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर फील्ड में भी काम किया है.

प्रियंका चोपड़ा से हैं इंस्पायर्ड

अपने एक इंटरव्यू में सिनी ने खुलासा किया था कि वह मिस वर्ल्ड 2000 और एक्टर प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर्ड हैं. 

यह भी देखें: Miss world 2024: 9 मार्च को मुंबई में होगा मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले, जानें कब और कहां देख पाएंगे

 

Miss World

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट