World Cancer Day: 4 फरवरी को क्यों मनाते हैं विश्व कैंसर दिवस, जानिये क्या है इस साल कैंसर दिवस की थीम

Updated : Feb 03, 2024 06:10
|
Editorji News Desk

World Cancer Day 2024: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाना है.

क्या है विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम?

हर साल इस दिन को अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है. लेकिन पिछले 3 साल यानि साल 2022 से इसे एक ही थीम के साथ मनाया जा रहा है. वो है- ‘Close the care gap- Everyone deserves access to cancer care’.

साल 1993 में पहली बार मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल ने साल 1993 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. ताकि इस दिन के ज़रिये लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके. 

महिलाओं और पुरुषों में इन कैंसर का अधिक खतरा

Cancer Statistics Report के मुताबिक, साल 2020 में भारत में करीब 13 लाख 92 हज़ार 179 कैंसर के केस सामने आए. ब्रेस्ट,कोलोरेक्टल, फेफड़े, सर्वाइकल, और थायरॉयड कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर हैं. वहीं, पुरुषों में फेफड़े, प्रोस्टेट, कोलोरेक्टल, पेट और लिवर का कैंसर सबसे आम है.

यह भी देखें: National Cancer Awareness Day 2023: वायु प्रदूषण की वजह से कैंसर का खतरा, AIIMS के डॉक्टर ने किया आगाह

Cancer

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट