Sugarcane Juice: गन्ने का जूस पीने से इन लोगों को हो सकती है समस्या, जानें कारण

Updated : May 09, 2024 12:05
|
Editorji News Desk

गर्मी में गन्ने का जूस पीने का मज़ा ही अलग है. गन्ने में कार्बोहाइड्रेट्स,कैल्शियम,आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह जूस टेस्ट के साथ-साथ हाइड्रेशन में भी मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए.

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए. गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीया जाता है, लेकिन डायबिटीज वाले लोगों को इसे पीने से परेहज करना चाहिए. गन्ने के जूस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे लाभ दोगुना होता है लेकिन ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होने के कारण ब्लड शुगर लेवल पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए गन्ने के जूस से परहेज करें. 

ये भी पढ़े : Elders Summer Care: चिलचिलाती गर्मी में बुजुर्गों का ऐसे रखें ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार

वेट लॉस में परेशानी

क्या आपका वजन बढ़ गया है? ऐसे में आप वेट लॉस कर रहे हैं. वेट लॉस के लिए कुछ चीजों को खाने और पीने से मनाही होती है. इसमें से एक है गन्ने का जूस. गन्ने के जूस में चीनी की मात्रा अधिक होने के कारण यह वेट लॉस में मुसीबत बन सकती है. साथ ही, गन्ने में कैलोरी भी ज्यादा होती है. ऐसे में वेट लॉस जर्नी के दौरान गन्ने का जूस न पीएं. 

सर्दी जुकाम की समस्या

क्या आपको सर्दी-जुकाम जल्दी हो जाता है. ऐसे में गर्मी के मौसम में गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. इसके कारण सर्दी हो सकती है. यही नहीं, गन्ने का जूस पीने से खराश और गला दर्द भी हो सकता है. 

यह भी देखें: Health Care: क्यों तरबूज़ खाने के बाद पानी पीने से किया जाता है मना? हो सकते हैं ये नुकसान

Sugarcane

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट