Ischemic Stroke: जानिए उस बीमारी के बारे में जिससे पीड़ित हैं Mithun Chakraborty, देखें इसके कारण व लक्षण

Updated : Feb 11, 2024 13:40
|
Editorji News Desk

Ischemic Cerebrovascular Stroke: नेशनल अवार्ड विनर एंड पॉपुलर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल ले जाया गया. इसे आमतौर पर इस्केमिक स्ट्रोक के कहा जाता है.

 यह एक मेडिकल कंडिशन है जिसमें ब्रेन के एक हिस्से में ब्लड की सप्लाई अफेक्ट होती है. स्ट्रोक के कुछ लक्षण अब्रप्ट पैरालिसिस, डिस्ओरिएन्टेशन, देखने में  समस्या और चलने में मुश्किल होती है. इसके अलावा डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को स्ट्रोक होने का ज्यादा खतरा होता है. 

क्या होता है इस्केमिक केरेब्रोवस्कुलर स्ट्रोक (What is Ischemic Cerebrovascular Stroke?)

इस्केमिक केरेब्रोवस्कुलर स्ट्रोक या इस्केमिक स्ट्रोक एक ब्रेन स्ट्रोक है. यह तब होता है जब एक ब्लड क्लॉट या प्लाक (खून में फैट या कोलेस्ट्रॉल के डिपॉजिट्स) एक ब्लड वेसल को ब्लॉक करता है जो ब्रेन को ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंचाने में मदद करता है. इस्केमिक स्ट्रोक अक्सर व्यक्ति के दिमाग की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. 

इस्केमिक केरेब्रोवस्कुलर स्ट्रोक के लक्षण क्या होते हैं? (What are the symptoms of a stroke?)

इस्केमिक केरेब्रोवस्कुलर स्ट्रोक के मुख्य लक्षण में सर दर्द, दिखना कम हो जाना, एक तरफ की बॉडी में तकलीफ या कमजोरी,  भाषा सम्बंधित समस्या और चलने में तकलीफ शामिल हो सकती है. ऐसे में घबराहट, भय या भ्रम भी हो सकता है. 

कितने तरह का स्ट्रोक होता है? (Two Types of Strokes)

इस्केमिक स्ट्रोक का मुख्य कारण  ब्लड क्लॉट या ब्लॉकेज होता है जो किसी ब्लड वेसल में हो सकता है. यह ब्लॉकेज ज्यादातर दो प्रकार के होते हैं 'थ्रोम्बोटिक स्ट्रोक (जहां क्लॉट स्थानिक ब्लड वेसल में होता है) एम्बोलिक स्ट्रोक (जहां क्लॉट दूर के स्थानिक ब्लड वेसल से आता है). 

यह भी देखें: Expired Medicines: क्यों नहीं खानी चाहिए एक्सपायर्ड दवाई? अगर गलती से खा ली तो क्या करें
 

Mithun Chakraborty

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट