Heatwave: दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल, तापमान 50 डिग्री तक पहुंचा, ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान

Updated : May 25, 2024 13:49
|
Editorji News Desk

दिल्ली में तापमान रोजाना बढ़ रहा है. यहां तक कि नॉर्थ इंडिया के कई हिस्सों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि, टेंपरेचर में 2.4 डिग्री की गिरावट भी आई है, लेकिन जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 

दिल्ली का टेंपरेचर 50 डिग्री सेल्सियस है

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली का  तापमान 50 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, बुधवार को टेंपरेचर 55 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली पूर्वी हवाओं के शनिवार तक जारी रहने की उम्मीद है. इससे दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति फिर से शुरू हो सकती है.

आईएमडी के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "मंगलवार से पूर्वी हवाओं ने दिल्ली को अफेक्ट करना शुरू कर दिया और बुधवार को इसमें ताकत आ गई जब HI 55 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.

गुरुवार को तेज हवा की गति के बावजूद, जिसके कारण दिल्ली के हाई टेंपरेचर में गिरावट आई, HI हवा में बहुत अधिक नमी होने के कारण तापमान ज्यादा रहा.”

लू के दौरान इन चीजों से करें परहेज़

गर्मी में हाई शुगर वाली ड्रिंक्स पीने से परहेज करें. इन ड्रिंक्स से पानी की प्यास जल्दी लगती है. इसके बजाय, कम चीनी और नैचुरल चीजों से बनी ड्रिंक्स पीएं.

प्रिजर्वेटिव फूड्स से बनाएं दूरी

गर्मी के मौसम में अपने खानपान का खास ध्यान रखें. आलू के चिप्स और प्रेट्ज़ेल जैसे प्रिजर्वेटिव चीज़ों से दूरी बना लें, क्योंकि उनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. इसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. 

मीट न खाएं

इस तपती गर्मी में सॉसेज और डेली मीट खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि उनमें प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम होते हैं, जो बॉडी में पानी को सोख लेते हैं. इस मौसम में खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी आती है. ऐसे में आपको बासी खाना नहीं खाना चाहिए. हमेशा ताजा खाना खाएं.

यह भी देखें: Heatwave: गर्मी के कारण हो गए हैं बेहोश, ये आसान टिप्स आएंगे काम

Heatwave

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट