National Smile Day 2024: मुस्कुराने की वजह नहीं है तो हमसे ले लीजिए 5 वजहें, इतने हैं फायदे

Updated : May 30, 2024 17:32
|
Editorji News Desk

National Smile Day 2024: मुस्कुराने की वजह तुम हो... वजह हो या न हो मुस्कुरा लेना चाहिए. फिर भी अगर आपके पास मुस्कुराने की वजह नहीं है तो चलिए हम आपको 5 वजह दे देते हैं. सबसे पहले तो मुस्कुराने से स्ट्रेस कम होता है. इससे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती हैं. साथ ही ये ब्लड फ्लो को भी सुधारता है जो कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिए बहुत अच्छा है. यह देखा गया है कि स्माइल करने से एंडोर्फिन रिलीज़ होते हैं जिससे दर्द को कम होता है. इसके अलावा ये सोशल वेल बीन्ग को बढ़ावा देता है. 

स्ट्रेस कम होता है

मुस्कुराने से हमारा स्ट्रेस कम होता है. जब हम मुस्कुराते हैं, तो हमारा मस्तिष्क एंडोर्फिन रिलीज़ करता है, जो नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं.

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

मुस्कान इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करती है. जब हम मुस्कुराते हैं, तो हमारे शरीर में अधिक एंटीबॉडीज़ और इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं.

ब्लड फ्लो सुधारता है

मुस्कान ब्लड फ्लो को भी सुधारता है. इससे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बेहतर होता है और हार्ट हेल्थ सही रहती है. ब्लड फ्लो अच्छा होने से ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पूरे शरीर में अच्छे से पहुंचते हैं.

दर्द में राहत

मुस्कुराने से दर्द में भी राहत मिलती है. एंडोर्फिन रिलीज़ होने की वजह से, शरीर में नैचुरल पेन रिलीफ का अहसास होता है, जिससे दर्द कम होता है.

सोशल वेल बीन्ग में सुधार

मुस्कान से हमारा सोशल लाइफ भी बेहतर होता है. जब हम मुस्कुराते हैं, तो हम दूसरों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. यह हमारे रिश्तों को मजबूत करता है और सोशल वेल बीन्ग को बढ़ावा देता है. 

health benefit

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट