Holi Care: होली के दिन नहीं होगी तबियत खराब, ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान

Updated : Mar 23, 2024 06:32
|
Editorji News Desk

होली के दिन खाने पर कम ध्यान होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग जरूरत से ज्यादा मीठा और स्नैक्स खा लेते हैं, जिसके कारण तबियत खराब हो सकती है. इसलिए इस दिन खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए. जरा सी भी लापरवाही के कारण परेशानी हो सकती है. होली के दिन सेहतमंद रहने के लिए इन बातों का ध्यान रखें. 

पोर्शन कंट्रोल है जरूरी

होली के दिन एक ही बार में ज्यादा मात्रा में मिठाई और स्नैक्स खाने के बजाय, रूक-रूक कर खाएं, यानी पोर्शन कंट्रोल करें. 

हेल्दी ऑप्शन चुनें

इस होली हेल्दी ऑप्शन चुनें. ऐसी चीजें, खाएं जिनमें कैलोरी और चीनी कम हो. बाजार से खरीदने के बजाय, घर पर ही गुजिया और ठंडाई बनाएं. 

प्लेट बैलेंस करें

इस होली बैलेंस मील लें. अपनी प्लेट में फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और होल ग्रेन एड करें. बैलेंस मील लेने से ओवर ईटिंग से बचा जा सकता है. 

हाइड्रेट रहें

होली के दिन तबियत खराब न हो, इसके लिए हाइड्रेट रहें. अपनी भूख को कंट्रोल करने के लिए पूरे दिन खूब पानी पिएं. शुगरी ड्रिंक्स पीने से बचें. इसके बजाय, नारियल या नींबू पानी पी सकते हैं. 

माइंडफुल ईटिंग

आपको अपनी ईटिंग हैबिट्स पर ध्यान देना चाहिए. बिना सोचे-समझे स्नैकिंग से बचें. सभी होली ट्रिट्स का स्वाद अच्छे से चखें. 

यह भी देखें:  Ramadan 2024: सहरी के दौरान इन चीजों को खाने से बचें, वरना हो सकती है परेशानी

Holi

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट