Monsoon: बारिश में नहाने के बाद नहीं पड़ना है बीमार, तो नहाने के तुरंत बाद करें ये काम

Updated : Jul 02, 2024 18:12
|
Editorji News Desk

बारिश में नहाने का मज़ा ही अलग है, लेकिन कुछ लापरवाही के कारण बारिश में भीगने के बाद आप बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए नहाने के तुरंत बाद कुछ ज़रूरी काम करने चाहिए. 

साफ पानी से नहाएं

बारिश में नहाने के तुरंत बाद साफ पानी से नहाए, ताकि आपके हाथ-पैरों में खुजली न हो.  इस बात का ध्यान रखें कि ठंडे पानी से न नहाएं. इसके बजाय, नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. इससे शरीर में जमे गंदगी और बैक्टीरिया हट जाएंगे. इसके बाद बॉडी पर एंटी-बैक्टीरियल क्रीम लगा लें.

कपड़े बदलें

बारिश में नहाने के बाद गीले कपड़े तुरंत बदलने चाहिए. सूखे, साफ कपड़े पहनें. गीले कपड़ों से सर्दी लग सकती है. .यही नहीं, इससे स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.

काढ़ा या चाय पीएं

बारिश में नहाने के बाद ठंड से बचने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काढ़ा पीएं. काढ़ा पीने से बॉडी को गर्माहट मिलेगी. आप चाहें, तो तुलसी और अदरक की चाय पी सकते हैं. यह आपको सर्दी-खांसी से बचाएगी और इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगी.

यह भी देखें: Zika Virus: बारिश का मौसम आते ही बढ़ा जीका वायरस का प्रकोप, जान लें इसके लक्षण और बचाव

Monsoon

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट