HIV Vaccine: हो सकता है HIV का इलाज, सिंगल डोज़ वैक्सीन से होगा AIDS का खात्मा !

Updated : Jul 31, 2022 16:14
|
Editorji News Desk

HIV Vaccine: इज़राइल के रिसर्चर्स ने लाइलाज बीमारी एड्स का सफल इलाज ढूंढने का दावा किया है. तेल अवीव यूनिवर्सिटी (Tel Aviv University) के रिसर्चर्स का दावा है कि उन्होंने एक ऐसी वैक्सीन (HIV Vaccine) तैयार की है जो एड्स के वायरस का खात्मा कर सकता है. ये वैक्सीन मेडिकल साइंस (medical science) के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित हो सकता है. 

यह भी देखें: Cancer Clinical Trial: इतिहास में पहली बार ड्रग ट्रायल में कैंसर से 100% रिकवरी

जीन एडिटिंग तकनीक से वैक्सीन की खोज

रिसर्चर्स ने जीन एडिटिंग (Gene Editing) तकनीक की मदद से एड्स (AIDS) के खिलाफ वैक्सीन बनाने का दावा किया है. टीम ने इंजीनियरिंग-टाइप बी सफेद रक्त कोशिकाओं (Type B white blood cells) में बदलाव कर सिंगल डोज़ वैक्सीन (Single Dose Vaccine) के साथ वायरस को बेअसर करने में शुरुआती सफलता पाई है, जो HIV को खत्म करने वाले एंटीबॉडी (Antibody) का उत्पादन करने के लिए इम्यून सिस्टम (Immune System) को एक्टिव करता है. 

यह भी देखें: Anti Microbial Disease: दुनिया में मलेरिया और एड्स से भी ज़्यादा मौतें एंटी माइक्रोबियल डिज़ीज़ से

लाइलाज है AIDS बीमारी (Acquired Immunodeficiency Syndrome)

बता दें कि HIV यानि ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus) शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है. अगर इसका इलाज नहीं किया जाता है तो एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (Acquired Immunodeficiency Syndrome) यानि AIDS हो सकता है. एचआईवी-एड्स का अभी तक कोई इलाज नहीं है हालांकि दवाओं से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है और एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति लंबे समय तक जीवित रह सकता है.

और भी देखें: World AIDS Day 2021: सावधानी ही सुरक्षा है, जानिये क्यों मनाया जाता है ये दिन

HIVvaccineAIDS

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट