Ginger Cough Drops: सर्दी खांसी में खाएं ये होममेड गोलियां, बनाने के लिए सिर्फ 2 चीज़ों की होगी ज़रूरत

Updated : Dec 03, 2023 17:34
|
Editorji News Desk

Ginger Cough Drops: बदलते मौसम में सर्दी खांसी (Cold) होना आम बात है लेकिन क्या आप भी ऐसे में बाज़ार में मिलने वाली कैंडीज़ खाते हैं? अब कभी सर्दी खांसी हो तो घर पर बनी जिंजर कफ ड्रॉप्स खाएं. इसे आप सिर्फ 2 चीज़ों से बना सकते हैं. 

इंस्टाग्राम पर नेहा दीपक शाह (nehadeepakshah) ने एक वीडियो शेयर कर इसे बनाने के बारे में बताया है. आइये जानते हैं जिंजर कफ ड्रॉप्स की रेसिपी. 

जिंजर कफ ड्रॉप्स रेसिपी (Ginger Cough Drops Recipe)

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को पीसकर इसका जूस तैयार कर लें. अब एक पैन में गुड़ डालें फिर इसमें अदरक का जूस डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक ये एक टेस्ट पास ना कर लें. टेस्ट करने के लिए मिक्सचर को पानी में डालकर देखें और जब ये सेट होकर टूटने लगे तो समझें कि यह तैयार है. 

अब इस मिक्सचर को सिलिकॉन के मोल्ड में डालकर सेट करें. 15 से 20 मिनट बाद इसे अनमोल्ड करें. अब इसे नॉन स्टिकी बनाने के लिए इनके ऊपर थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर डस्ट करें. सर्दियों में इसे खाएं और खांसी जुकाम से दूर रहें. 

यह भी देखें: Homemade Bournvita: बच्चों को पिलाएं घर का बना प्रेजर्वेटिव्स फ्री बॉर्नविटा मिल्क, ऐसे करें तैयार
 

ginger

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट