Chamomile Tea: सेहत के लिए काफी फायदेमंद है कैमोमाइल चाय, दिल से लेकर पेट तक रखती है आपका ख़्याल

Updated : Mar 18, 2023 11:15
|
Editorji News Desk

Chamomile Tea Benefits: सर्दियों (winter) के मौसम में गर्म-गर्म चाय (tea) की चुस्कियां लगाना किसको पसंद नहीं होता. लेकिन इस सर्दी के मौसम में हेल्थ बेनिफिट्स (health benefits) पाने के लिए आप आम चाय को कैमोमाइल चाय के साथ बदल सकते हैं. कैमोमाइल एक जड़ी बूटी है जो इसके फूलों से बनाई जाती है. एंटी ऑक्सीडेंट्स (anti oxidents) से भरपूर कैमोमाइल चाय सेहत के लिए काफी फायदेमेंद होती है. आइये जानते हैं क्या है इस चाय के फायदे. 

यह भी देखें: Kitchen Hack: क्या बार-बार चाय छानने से गंदी हो जाती है चाय की छन्नी? ऐसे करें आसानी से इसे साफ

बेहतर नींद आती है

कैमोमाइल का सेवन करने से स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है. कैमोमाइल में मौजूद एपिजेनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसोमनिया को दूर करने में मदद करते हैं. 

पाचन सही होता है

कैमोमाइल चाय के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण डायरिया, पेट के अल्सर, नौज़िया और गैस होने से बचाने में मदद करते हैं.

कैंसर का ख़तरा कम होता है

कैमोमाइल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एपिजेनिन कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं. जिससे ब्रेस्ट, पाचन तंत्र, स्किन, प्रोस्टेट और गर्भाशय के कैंसर होने का ख़तरा कम हो सकता है.

यह भी देखें: Side effects of Bed Tea: क्या आप भी खाली पेट पीते हैं चाय? शरीर को हो सकते हैं ये सारे नुकसान

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

इस चाय को पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. इसका फायदा खाने के साथ पीने से ज़्यादा मिलता है. 

दिल स्वस्थ रहता है

कैमोमाइल चाय ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में मदद करता है जिससे दिल संबंधी बीमारियां होने का ख़तरा कम होता है.

chamomile teahealth benefits

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट